फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girls death in Moradabad before Corona report came

मुरादाबाद में कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही बच्ची की मौत, एक दिन पहले ही भेजा था सैंपल

Thu, 09 Apr 2020 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
Girls death in Moradabad before Corona report came
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

टीएमयू में भर्ती कोरोना संदिग्ध बच्ची की बुधवार सुबह सैंपल रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी और मंगलवार को उसका सैंपल लिया गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग ने बच्ची के घर पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे ग्रामीणों में भी दहशत है। बच्ची के शव को रैप करने के बाद अस्पताल में सील कर रखा गया है। 

विज्ञापन


कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को छिपे हुए 21 जमातियों और उनके सपंर्क में आने वाले 30 लोगों को भी पकड़ा है। सभी को एमआईटी में क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही एमआईटी में क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एमआईटी से 23 जमातियों के सैंपल भी भेजे हैं। 
विज्ञापन


भगतपुर निवासी सात साल की बच्ची को टीएमयू में भर्ती किया गया था। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी और बुखार भी था। बच्ची का पिता ट्रक चालक है। परिवार किसी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में नहीं है। लेकिन सांस लेने में परेशानी होने के चलते मंगलवार को बच्ची का सैंपल लिया गया। मुरादाबाद जिले में अब तक का यह सबसे कम उम्र का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही बुधवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। टीएमयू के चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची का निमोनिया बिगड़ गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइंस  को फॉलो करते हुए उसका सैंपल लिया गया था। बच्ची की मौत से गांव में दहशत बनी है। विभाग ने बच्ची के घर पर क्वारंटीन का पोस्टर चस्पा कर दिया है। 

जिला प्रशासन से जारी सूची के सभी 21 जमातियों और उसके संपर्क में आए लोगों को बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया है। 21 जमाती दिल्ली निजामुद्दीन गए थे। लेकिन बार - बार अपील करने के बावजूद सेल्फ रिर्पोटिंग के बजाए छिपे हुए थे। दिल्ली में इनके मोबाइल टावर की लोकेशन मिली थी। इसी आधार पर इनको चिह्नित किया गया था। मंगलवार देर रात तक 15 जमाती पकड़कर एमआईटी में क्वारंटीन किए गए थे। बाकी पांच जमाती और जामतियों के संपर्क में आए 30 लोगों को पकड़कर एमआईटी में क्वारंटीन किया गया है। एमआईटी में क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है।

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि एमआईटी से बुधवार को 23 जमातियों और उनके संपर्क में रहे लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। जिल में अब तक कुल 107 लोगों के सैंपल हो चुके हैं।


रामपुर में पांच और अमरोहा में दो पॉजिटिव
मुरादाबाद से उत्तराखंड जाते समय टांडा में रोककर क्वारंटीन किए गए 11 जमातियों में से पांच की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद बाकी बचे छह जमातियों को टांडा सीएचसी से रामपुर के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 


अमरोहा जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बुधवार देर शाम आई चौदह रिपोर्ट में से दो कोरोना पाजिटिव निकले। अभी भी 24 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। संक्रमित में एक युवक और एक बुजुर्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed