{"_id":"61c0d9bb9618ca70617e6a9e","slug":"girlfriend-s-son-killed-railway-worker-city-news-mbd413333048","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: प्रेमिका के बेटे ने की रेल कर्मचारी की हत्या, हत्यारा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: प्रेमिका के बेटे ने की रेल कर्मचारी की हत्या, हत्यारा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा
Tue, 21 Dec 2021 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:00 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हरदोई जनपद के कछोना थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी भोले (58) रेलवे विभाग में की-मैन के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रेलकर्मी की हत्या उसकी प्रेमिका के बेटे ने की थी। पुलिस ने प्रेमिका के बेटे और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने रेलकर्मी और अपनी मां को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। गांव में बदनामी होने की वजह से सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हरदोई जनपद के कछोना थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी भोले (58) रेलवे विभाग में की-मैन के पद पर तैनात था। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम भोले का शव मूंढापांडे क्षेत्र में सिहोराबाजे गांव के पास बंद पड़े बजरी प्लांट में कूड़े के ढेर में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि भोले का सिहोराबाजे निवासी प्रकाश के घर आना जाना था। पुलिस ने शक होने पर प्रकाश के बेटे मुकेश और उसके दोस्त सुरेंद्र सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मुकेश ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि भोले का उसकी मां से संबंध थे। उसने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके अलावा गांव में बदनामी हो गई थी। उसने अपनी मां और रेल कर्मी भोले की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
उसने अपने साथी सुरेंद्र के जरिये 14 दिसंबर की रात भोले को प्लाट के पास बुलाकर शराब पिलाई और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ईंट से सिर व चेहरे पर वार किया था। सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अपनी मां की भी हत्या करना चाहता था मुकेश
हत्यारोपी मुकेश ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसने कई बार मां और रेलकर्मी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने अपनी मां को बहुत समझाया, लेकिन उसने रेलकर्मी को घर बुलाना बंद नहीं किया था। रेलकर्मी को भी कई बार समझाया था, लेकिन वह धमकी देता था कि मैं तुम्हारे घर का खर्चा उठाता हूं। गांव में बदनामी हो रही थी। 14 दिसंबर को मौका मिलते ही रेलकर्मी को ही ठिकाने लगा दिया था।
मां की वजह से पत्नी मुकेश को छोड़कर चली गई थी
मुकेश ने बताया कि घर में आए दिन रेलकर्मी के आने की वजह से उसकी पत्नी और मां के बीच विवाद होता था। इसी विवाद की वजह से पत्नी मुकेश को छोड़कर चली गई थी।