{"_id":"662c4ce99127ede54d0b3a86","slug":"girl-who-left-home-missing-for-ten-days-case-registered-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-389508-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर से निकली युवती दस दिनों से लापता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर से निकली युवती दस दिनों से लापता, केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। घर से निकली युवती का दस दिनों से पता नहीं चला है। इस मामले में युवती की दादी ने कटघर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
कटघर के पीतलनगरी चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पोत्री 16 अप्रैल की दोपहर तीन बजे घर से निकली थी। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई। महिला ने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। महिला ने बताया कि उसकी पौत्री का मोहल्ले के ही दिनेश पुत्र कुंवरपाल से बातचीत होती थी। उसके घर भी आना-जाना था। आरोप लगाया कि दिनेश ही उसकी पौत्री को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। आरोपी के घर जाकर युवती के बारे में पूछताछ की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। थाना प्रभारी कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर दिनेश के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।