{"_id":"64f5b0971c47be131b0eb1d6","slug":"girl-student-raped-in-moradabad-case-filed-against-three-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पढ़ाई के बहाने बच्ची को बुलाकर गंदी हरकत, घर जाकर रोती रही पीड़िता, तीन के खिलाफ दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पढ़ाई के बहाने बच्ची को बुलाकर गंदी हरकत, घर जाकर रोती रही पीड़िता, तीन के खिलाफ दुष्कर्म का केस
Mon, 04 Sep 2023 03:55 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 03:55 PM IST
सार
कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है उसकी भतीजी पड़ोस में एक महिला के घर तालीम हासिल करने जाती थी। आरोप है कि आरोपी महिला ने बच्ची को शरबत में नशीला पदार्थ देकर उसे युवक के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र में दीनी तालीम हासिल करने गई 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि बच्ची को शरबत में नशीला पदार्थ देकर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की बुआ ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने दीनी तालीम देने वाली महिला और दो युवकों के खिलाफ के दर्ज किया है।
विज्ञापन
कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की बुआ का कहना है कि मझोला क्षेत्र में रहने वाली उसकी 12 साल की भतीजी पड़ोस में एक महिला के घर दीनी तालीम हासिल करने जाती थी। आरोप है कि उस महिला ने बच्ची को शरबत में नशीला पदार्थ देकर एक युवक के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक के एक दोस्त ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बुआ ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी युवक पिछले 2 माह से बच्ची का शोषण करते चले आ रहे हैं। आरोपियों ने पीड़िता की वीडियो भी बना रखी है।
विज्ञापन
जिसके सहारे वो उसे ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण कर रहे हैं। बच्ची ने परिजनों को एक मोबाइल फोन भी सौंपा है। ये मोबाइल भी उसे आरोपियों ने ही दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक अफजाल और महिला चंदा बी के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।