फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl student fake ID on facebook

फेसबुक पर बनाई फेक आईजी, छात्रा के फोटो किए पोस्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
girl student fake ID on facebook
मुरादाबाद। साइबर अपराधी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर दसवीं की छात्रा के फोटो पोस्ट कर दिए। इसके बाद उस पर अश्लील पोस्ट भी किया। छात्रा के पिता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली के मालवीय नगर निवासी व्यापारी की बेटी दसवीं की छात्रा है। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। पिता ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर किसी ने उसकी फर्जी आईडी बना रखी है। जिस पर व्यापारी की बेटी के फोटो पोस्ट कर उस पर अश्लील कमेंट्स लिखे गए हैं। व्यापारी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने जब फेसबुक पर छात्रा की फोटो देखी तो पता चला। पिता ने बेटी से पूछा तो उसने जानकारी से इंकार कर दिया। बताया कि यह तो किसी ने उसकी फर्जी आईडी बना दी है। जिसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर ज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी तक पहुंचाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

साइबर ठग ने शिक्षक के खाते से पांच हजार उड़ाए
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से पांच हजार रुपये उड़ा लिए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चौक शाह स्ट्रीट निवासी अंकुर गुप्ता निजी कॉलेज में शिक्षक हैं। अंकुर ने पुलिस को बताया कि दो मई को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को पंडित जी बताया। शिक्षक पंडित जी को अच्छे से जानते हैं। इसके बाद उसने कहा कि मेरा पेटीएम नहीं चल रहा है। तुम्हारे अकाउंट में कुछ पैसे डलवा रहा हूं। उसे वापस कर देना। इसके बाद उसने एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजा। जिस पर क्लिक करते ही पांच हजार रुपये अंकुर के खाते से निकाल लिए। उसने पंद्रह पंद्रह हजार रुपये दो बार और निकालने की कोशिश की, लेकिन खाते में रकम नहीं थी। अंकुर ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed