फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl sexual harassment Brother friend made her sit in the car on pretext giving lift

युवती से सामूहिक दुष्कर्म: भाई के दोस्त ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया, दोस्तों को बुलाकर लूटी अस्मत

Wed, 22 Mar 2023 07:56 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 07:56 PM IST
सार

आरोप है कि कार सवार एक युवक ने तमंचा निकल लिया और जान से मारने की धमकी देकर चुपचाप बैठने को कहा। तीनों युवक उसे मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर स्थित एक सुनसान मकान में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl sexual harassment Brother friend made her sit in the car on pretext giving lift
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में भाई के दोस्त ने एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ युवती को तमंचे के बल पर एक मकान में ले गया और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

पीड़िता कुंदरकी थाना क्षेत्र की निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि 18 मार्च की दोपहर वह कुंदरकी जाने के लिए गांव के ही चौराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान जटनी गांव की तरफ से उसके भाई का दोस्त कार से आ गया। उसने युवती को देखकर कार रोक ली। उसने कहा कि वह भी कुंदरकी जा रहा है। उसने युवती से कार में बैठने के लिए कहा। भाई का दोस्त होने के कारण वह भरोसा करके कार में बैठ गई। इसी बीच युवक ने फोन पर कॉल कर मोहनपुर चौराहे से अपने दो साथियों को बुलाकर कार में बैठा लिया। कुंदरकी में डींरगपुर तिराहे के पास युवती ने कार रोकने को कहा। 

विज्ञापन

 


आरोप है कि कार सवार एक युवक ने तमंचा निकल लिया और जान से मारने की धमकी देकर चुपचाप बैठने को कहा। तीनों युवक उसे मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर स्थित एक सुनसान मकान में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों से छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को आपबीती बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस घटना में कार्रवाई के लिए कुंदरकी थाने में तहरीर दी गई लेकिन घटना मैनाठेर क्षेत्र में होने की बात कहकर उसे मैनाठेर थाने भेज दिया गया। मैनाठेर थाने में आरोपी फैजान और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed