फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित युवती के प्रार्थना पत्र के मुताबिक चार साल पहले उसकी जान पहचान कुंदरकी निवासी युवक से हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवक उसे अपने साथ उत्तराखंड के काशीपुर ले गया और वहां शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कटघर क्षेत्र में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक पीड़ित को लेकर अपने घर ले गया। वहां आरोपी की मां और सौतेले पिता ने युवती का गर्भपात करा दिया। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। एसएसपी ने मझोला थाना प्रभारी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed