फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped in hotel, video made by hiding mobile

Moradabad News: होटल में युवती से दुष्कर्म, मोबाइल छिपाकर बनाया वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in hotel, video made by hiding mobile
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने कमरे में मोबाइल छिपाकर रख दिया था। जिसमें अश्लील वीडियो रिकार्ड हो गया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
नागफनी के क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने कोतवाली में मझोला के चाऊ की बस्ती लाइन पार रोहित चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि रोहित चौधरी से एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात हो गई थी। तब आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी और युवती के बीच फोन पर बातचीत होने लगी थी। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसने कई बार अपने साथ बाहर घूमाने के लिए ले गया था। आरोपी ने 11 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के कमरे में पहुंचने से पहले ही आरोपी ने अपना मोबाइल ऐसी जगह छिपाकर रख दिया था। जहां दोनों की आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड हो सके। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे घर भेज दिया था। इसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि उसके मोबाइल में वीडियो रिकार्ड है। अगर शादी के लिए दबाव बनाएगी तो वीडियो वायरल कर देगा। सीओ कोतवाली ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed