फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl raped in hotel, case registered

होटल में युवती के साथ दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in hotel, case registered
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि सिविल लाइंस के इस्लाम नगर निवासी नासिर ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया था। सात जून को आरोपी उसे कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार स्थित होटल में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जल्द ही शादी करने की बात कहकर शांत कर दिया। पीड़िता ने बताया कि होटल से लौटने के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस से शिकायत कराने पर आरोपी ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। सीओ कोतवाली इंदू सिद्घार्थ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed