{"_id":"5a5fb98e4f1c1b92268b4ffd","slug":"girl-raped-by-three-guy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र में लापता नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। मंगलवार देर रात परिजनों ने पीड़िता को दूसरे समुदाय के युवक के घर से बरामद किया। इसके अलावा परिजन एक आरोपी युवक को पकड़कर पीटते हुए थाने ले आए और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले परिवार की 16 वर्षीय बेटी तीन जनवरी से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी। पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि उसकी बेटी जयंतीपुर में दूसरे समुदाय के युवक इंतजार के मकान में मौजूद है। उसे बंधक बनाकर रखा गया है। परिजन बेटी की तलाश करते हुए इंतजार के घर पहुंच गए।
इसी बीच इंतजार और फैसल मौके से भाग गए। जबकि तीसरे आरोपी सरफराज को मौके पर दबोच लिया। दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा एक कोने में बैठी था। वह डरी और सहमी हुई थी। पूछताछ करने पर उसने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया है। इसके बाद परिजन आरोपी को थाने ले गए। मझोला इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।