{"_id":"6259c21c546b93610c082943","slug":"girl-raped-after-intoxicating-report-on-four-bilari-news-mbd4248742158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सुंघाकर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा सुंघाकर युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती को नशा सुंघाकर दुष्कर्म किया गया। एसएसपी के आदेश पर मुख्य आरोपी समेत चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, सहसपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बिलारी के एक मोहल्ले में ब्यूटी पार्लर चलाती है। युवती का आरोप है कि आठ अप्रैल की दोपहर संभल जनपद के भटावली गांव निवासी मनोज अपने तीन अन्य साथियों अखिलेश, प्रदीप और गौतम के साथ बाइक से ब्यूटी पार्लर पर आया। युवती का आरोप है कि पहले ब्यूटी पार्लर में घुसकर शीशा और फर्नीचर तोड़ दिया। बाद में उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद जबरन बाइक से रेलवे स्टेशन रोड की ओर ले गए।
युवती के अनुसार, स्टेशन रोड पर पेट्रोल पंप के पास उसे एक चार पहिया वाहन में बैठाकर नशा सुंघा दिया। युवती को मुख्य आरोपी मनोज ने अपने परिचित स्थान पर ले जाकर रात भर दुष्कर्म किया, जबकि तीनों अन्य साथियों ने आरोपी का पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
सुबह होश होने पर पीड़ित युवती ने शोर मचाया तो मुख्य आरोपी मनोज के रिश्तेदार उसे बिलारी छोड़कर गए। इसके बाद युवती परिजनों के साथ कोतवाली बिलारी पहुंची। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार शाम चार लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।