फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl molested, threatened if she protested

Moradabad News: युवती से की छेड़खानी, विरोध करने पर धमकी दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Girl molested, threatened if she protested
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी क्षेत्र में सहेली के साथ जा रही युवती से आरोपी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में नागफनी पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

बंगलागांव चौकी क्षेत्र में किराये पर रहने वाली युवती ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि 23 नवंबर की शाम करीब चार बजे वह अपनी सहेली के साथ कमरे पर जा रही थी। इस दौरान बंगला गांव चौराहे पर शराब हट्टी के पास महेश कुमार सैनी दिखाई दिया। आरोपी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज किया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने घटना के दिन ही थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। नागफनी के थानाध्यक्ष चमन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी महेश कुमार सैनी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed