फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl jumps from bridge in Katghar, dead

कटघर में पुल से युवती ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

Wed, 16 Jun 2021 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Jun 2021 01:45 AM IST
सार

देर रात परिजनों ने पहुंचकर युवती की पहचान की। परिजनों के मुताबिक युवती मानसिक रूप से बीमार थी।

विज्ञापन
Girl jumps from bridge in Katghar, dead
हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवती ने हनुमान मूर्ति तिराहे के पास स्थित पुल से छलांग लगा दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए युवती को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हा गई। पुलिस ने  शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। देर रात परिजनों ने पहुंचकर युवती की पहचान की। परिजनों के मुताबिक युवती मानसिक रूप से बीमार थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कटघर थानाक्षेत्र में हनुमान मूर्ति तिराहा और प्रभात मार्केट के बीच स्थित पुल पर 28 वर्षीय एक युवती खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती कभी चलने लगती थी तो कभी रुककर खड़ी हो जाती थी। वह काफी समय से वहीं घूम रही थी। इसी बीच युवती ने पुल से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। युवती को गंभीर चोटें आई थीं। जिस कारण वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। इसके बाद घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवती को भर्ती कर चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवती का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर रात युवती के परिजनों ने उसकी पहचान प्रियंका (18) पुत्री विनोद कुमार निवासी बल्देवपुरी कटघर के रूप में की है। परिवार वालों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी।

टूट गई थीं हड्डियां और नाक से बहने लगा था खून
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डा. पवन कुमार का कहना है कि युवती की हड्डियां जगह-जगह से टूट गई थीं। सिर में चोट लगने से नाक से भी खून बह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed