फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl insisted on living in her boyfriend house panchayat gave permission for them to live together

जो चाहा वो पाया: बिना बताए प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, करने लगी एक ही जिद; कुछ देर बाद बुलानी पड़ गई पुलिस

Tue, 08 Jul 2025 09:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 08 Jul 2025 09:53 PM IST
सार

प्रेमी के घर पहुंची युवती ने सीधे परिजनों से कहा कि अब वह यहीं रहेगी। पहले तो घरवालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
girl insisted on living in her boyfriend house panchayat gave permission for them to live together
प्रेमी के घर पहुंची युवती - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव में सोमवार सुबह युवती अचानक अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के घर वालों ने विरोध किया तो युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में थाने में हुई पंचायत में दोनों परिवारों की सहमति पर युवती को प्रेमी के घर रहने की अनुमति दे दी गई। 

विज्ञापन

घरवालों के समझाने पर भी नहीं मानी प्रेमिका
प्रेमी के घर पहुंची युवती ने सीधे परिजनों से कहा कि अब वह यहीं रहेगी। पहले तो घरवालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई। इसके बाद युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस
घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए थाने बुलाया। थाने में पंचायत बैठाई गई जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों और गांव के लोग मौजूद रहे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद आपसी सहमति से फैसला लिया गया। 

विज्ञापन

पंचायत ने दी प्रेमिका को साथ रहने की अनुमति
पंचायत के फैसले के अनुसार, प्रेमिका को प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दी गई। पुलिस ने भी दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में रही। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया है। प्रेमिका प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।

युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर युवक ने तेजाब डालने की धमकी दी है। उसने पीड़िता से कहा है कि वह उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जीवन बर्बाद कर देगा और मंगेतर को भी मार देगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके मां-बाप पर केस दर्ज किया है। 

हसीब करता है तंग
मझोला थाने में दर्ज कराए केस में पीड़िता ने बताया कि हसीब नाम का युवक उसे लंबे समय से तंग कर रहा है। रास्ते में आते-जाते छेड़खानी करता है। पीड़िता का कहना है कि परिजनों ने उसका रिश्ता संभल में तय कर दिया है। इस बात पर आरोपी हसीब भड़क गया। आरोपी ने पीड़िता के मंगेतर को कॉल की और उसे जान से मारने की धमकी दी। 

मंगेतक को फोन कर कहा- युवती से मेरे संबंध हैं
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की भी धमकी दी है। आरोपी ने मंगेतर से कहा कि युवती से उसके संबंध हैं। अगर उसने किसी दूसरे से शादी की तो वह उसका जिंदगी बर्बाद कर देगा। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed