फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl injured in tractor accident dies during treatment

Moradabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Girl injured in tractor accident dies during treatment
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

जलालपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल सावेनूर (5) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सावेनूर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पिता के साथ बाइक पर घर आ रही थी। इस दौरान हुए हादसे में सावेनूर घायल हो गई थी।

क्षेत्र के ढकिया नगर पंचायत निवासी नईम परिवार के साथ बाइक से तुमड़िया गांव गया था। वह मंगलवार दोपहर घर लौट रहा था। दोपहर करीब दो बजे जलालपुर खालसा गांव में रास्ते पर पड़ी मिट्टी पर बाइक फिसल गई। जिससे नईम, बाइक पर बैठी उसकी पांच वर्षीय बेटी सावेनूर व अन्य बाइक सहित रास्ते पर गिर गए। इस दौरान सावेनूर रास्ते में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। घायल सावेनूर को परिजनों ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅली व बाइक को कब्जे में लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed