फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl handed over twro robbers trying to snatch mobile in Majhola Moradabad

शाबाश बिटिया: तीन लुटेरों से अकेले भिड़ी निहत्थी लड़की, कॉलर पकड़ दो को बाइक समेत चटाई धूल..., होश लगाए ठिकाने

Fri, 24 Mar 2023 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Mar 2023 09:55 PM IST
सार

आरोप है कि लुटेरों ने छेड़खानी की भी कोशिश की। इस बीच आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों लुटेरों को धर दबोचा, लेकिन एक लुटेरा पैदल भागने में सफल हो गया।

विज्ञापन
Girl handed over twro robbers trying to snatch mobile in Majhola Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला प्राइमरी स्कूल के पास सड़क पर पैदल जा रही स्नातक छात्रा से शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक बाइक सवार तीन लुटेरों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन बहादुर बिटिया उनसे भिड़ गई और दो लुटेरों का कॉलर पकड़ लिया। छीना झपटी में लुटेरों की बाइक गिर पड़ी। आरोप है कि लुटेरों ने छेड़खानी की भी कोशिश की। इस बीच आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों लुटेरों को धर दबोचा, लेकिन एक लुटेरा पैदल भागने में सफल हो गया। गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर उनको मझोला पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के चलते बिटिया काफी सहम गई है।

विज्ञापन

छात्रावास चौराहा (मझोला चौराहा) के नजदीक रहने वाली बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम एक मोबाइल शॉप पर काम करती है। शुक्रवार की दोपहर छात्रा घर से खाना खाकर पैदल मोबाइल शॉप पर ड्यूटी करने जा रही थी। इस बीच मझोला से मंडी की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन लुटेरे प्राइमरी स्कूल के नजदीक रुक गए और पैदल जा रही छात्रा के मोबाइल पर हाथ मारा। बहादुर छात्रा शोर मचाते हुए लुटेरों से भिंड़ गई। छीना झपटी के दौरान लुटेरों की बाइक गिर पड़ी, लेकिन बहादुर बिटिया ने दो लुटेरों का कॉलर पकड़ लिया और उनको नहीं छोड़ा। इस बीच आसपास के दुकानदार लुटेरों से भिड़ने के लिए दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को देखते ही एक आरोपी पैदल भागने में सफल हो गया। गुस्साए लोगों ने दोनों की पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। दोनों को पकड़कर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी के पुलिसकर्मियों ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों को बैठा लिया। इसके बाद सभी को मझोला थाने जाने के लिए कहा। इस मामले में बहादुर बिटिया ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वे छेड़खानी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि पकड़े गए युवक अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के साजिद और जाहिद हैं। इस बारे में सीओ डॉ. अनूप कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed