फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl going to take medicine dies in accident

दवाई लेने जा रही युवती की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Girl going to take medicine dies in accident
कुंदरकी। बाइक पर सवार होकर रिश्ते के भाई के साथ दवाई लेने को जा रही एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती बाइक से उछल कर नीचे गिरी थी जिसके चलते वह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। मैनाठेर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आकस्मिक हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोरा बाजे निवासी हामिद मियां की बीस वर्षीय बेटी शमीम जहां शनिवार दोपहर अपने रिश्ते के भाई अजीम के साथ घर से अपने कान की दवाई लेने के लिए मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहलादपुर के निजी चिकित्सक के पास आ रही थी। जब इनकी बाइक जटपुरा अहलादपुर संपर्क मार्ग से गुजर रही थी तभी रास्ते में स्पीड ब्रेकरों पर बाइक उछल गई और बाइक पर पीछे बैठी शमीम जहां उछल नीचे गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देकर आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर फरार होने में सफल हो गया। सूचना पर मैनाठेर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच गई और शाम में पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। मैनाठेर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर शनिवार सुबह कुंदरकी बाईपास के जीरो प्वाइंट पर सड़क हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला है जिसको पुलिस ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक बिलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed