फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl gangraped in moradabad

गन प्वाइंट पर युवती से गैंगरेप, क्लिपिंग बनाई

Wed, 17 Feb 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
डिलारी के गांव में एक युवती के साथ गन प्वाइंट पर गैंग रेप करके उसकी अश्लील वीडियो तैयार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन युवकों ने बहन की ससुराल में आई युवती के साथ बलात्कार करने के बाद मोबाइल से उसकी वीडियो तैयार कर ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया और मुंह खोलने पर रेप का वीडियो नेट पर अपलोड करने की धमकी दी गई। युवती ने अपनी बहन को पूरा वाकया बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



युवती के साथ गैंगरेप की यह घटना डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती कुछ दिन पहले अपनी बहन की ससुराल में आई थी। युवती का बहनोई दिल्ली में नौकरी करता है। उसका घर गांव के बाहर बना है। रविवार को दोपहर करीब बजे युवती की बहन किसी काम से घर से बाहर गई थी।
विज्ञापन


युवती घर में अकेली थी। तभी पड़ोस गांव काजीपुरा का बब्बू पुत्र हाकम, निजामुद्दीन पुत्र अली हसन, अरमान पुत्र हजूरा घर में घुस आए और गन प्वाइंट पर युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने मोबाइल से रेप की वीडियो भी तैयार कर ली। इसके बाद उसे धमकाया कि यदि घटना के बारे मे किसी को बताया तो रेप का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैंगरेप से खौफजदा युवती ने अपनी बहन को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पीड़िता थाने गई और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बब्बू, निजामुद्दीन हसन और अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  एसओ डिलारी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed