फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl from Karachi Pakistan reached Moradabad with a boy named Hayat

अब पाकिस्तान से भारत आई हयात: शिमला से लौट रहा युवक लड़की को लेकर आया मुरादाबाद, बार-बार कह रही एक ही बात

Mon, 25 Sep 2023 09:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Sep 2023 09:58 PM IST
सार

मुरादाबाद के रहने वाले निखिल शर्मा को हयात देहरादून स्टेशन पर मिली थी। वह उससे बोली कि उसे अपने मामा के यहां जाना है लेकिन पासपोर्ट और रुपये चोरी हो गए हैं। किशोरी ने निखिल से मदद मांगी तो वह उसे ट्रेन में बैठाकर मुरादाबाद ले आया।

विज्ञापन
Girl from Karachi Pakistan reached Moradabad with a boy named Hayat
हयात को निखिल शर्मा लेकर आया मुरादाबाद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पाकिस्तानी किशोरी हयात (17) को मुरादाबाद का युवक निखिल शर्मा (27) अपने शहर ले आया। वह रविवार को शिमला से लौट रहा था तो हयात उसे देहरादून स्टेशन पर मिली। वह उससे बोली कि उसे मुंबई अपने मामा के यहां जाना है लेकिन पासपोर्ट और रुपये चोरी हो गए हैं। किशोरी ने निखिल से मदद मांगी तो वह उसे ट्रेन में बैठाकर मुरादाबाद ले आया। हाल ही में सीमा पार से आने के कई मामले सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। क्या हयात सच बोल रही है? अगर हां तो वह भारत कैसे आई? समेत ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब अभी नहीं मिल सके हैं।

विज्ञापन

यहां सोमवार सुबह उसने अपनी मुंह बोली बहन पारुल के घर किशोरी को छोड़ा और उससे पूछताछ करने के लिए कहा। हयात ने अपने नाम के अलावा अपना पता कराची पाकिस्तान बताया। इसके अलावा माता-पता का नाम और फोन नंबर नहीं बताया। काफी प्रयास के बाद जब उसने कुछ नहीं बताया तो निखिल और उसकी मां शाम को किशोरी को जीआरपी थाने लेकर पहुंचे। जीआरपी ने देर रात तक युवक के बयान दर्ज किए और किशोरी को महिला कांस्टेबल की देखरेख में छोड़ दिया। इसके अलावा लोकल इंटेलीजेंस को भी सूचना दे दी है। एलआईयू की टीम ने भी युवती से पूछताछ की है। इसके अलावा अन्य जांच एजेंसियां भी पाकिस्तानी किशोरी की सूचना सुनकर अलर्ट हो गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी किशोरी व मुरादाबाद के युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है। किशोरी के पास कोई आईडी भी नहीं मिली है। हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। -देवी दयाल, सीओ जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed