फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl filed a case against a young man for demanding money in name of deleting video In Moradabad s Bilari

कासिम की कारस्तानी: दूसरे समुदाय के युवक संग युवती को पकड़कर पीटा, लड़की बोली- वीडियो के नाम मांग रहा था रुपये

Sat, 27 May 2023 08:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 May 2023 08:17 PM IST
सार

22 मई की दोपहर लड़की अपने दोस्त के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान वहां बिलारी के तेवरखास निवासी कासिम आ गया और चुपके से उसकी वीडियो बनाने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की।

विज्ञापन
Girl filed a case against a young man for demanding money in name of deleting video In Moradabad s Bilari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के साथ खरीदारी कर रही एक युवती का एक युवक ने वीडियो बना लिया। युवती और उसके दोस्त ने वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो आरोपी ने उससे रुपयों की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और रंगदारी मांगने में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Trending Videos

बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह बालिग है और अपने भविष्य के बारे में अच्छी तरह समझती है। 22 मई की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दोस्त के साथ पैंठ बाजार में कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान वहां बिलारी के तेवरखास निवासी कासिम आ गया और चुपके से उसकी वीडियो बनाने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के दोस्त ने वीडियो बनाने का विरोध किया तब कासिम ने अपने एक अन्य साथी को बुला लिया और वीडियो डिलीट करने के नाम पर रकम मांगी। पीड़िता के अनुसार बाद में कासिम ने सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल कर दिया। जिसकी स्क्रीन शॉट उसके पास मौजूद है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आरोपी कासिम और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (छेड़खानी) और 384 (रंगदारी मांगना) और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन

आरोपी बोले, दूसरे समुदाय के युवक के साथ क्यों घूम रही हो
युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पैंठ बाजार में खरीदारी करने गई थी। वहां कासिम ने उसकी वीडियो बना लिया। वीडियो डिलीट करने को कहा था तो आरोपी रुपये मांगने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथी को बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती से कहा कि वह दूसरे समुदाय के युवक के साथ क्यों घूम रही है। जनपद में इस तरह की पांच दिन में ये दूसरी घटना है। जब दूसरे समुदाय के युवक के साथ घूम रही लड़की के साथ मारपीट की गई है। पांच दिन पहले भोजपुर में एक युवती बाइक से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed