फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girl demanding security after love marriage in amroha

विधायक की बेटी के बाद एक और युवती का वीडियो वायरल, प्रेम विवाह कर पुलिस से मांगी सुरक्षा

Sat, 13 Jul 2019 11:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
girl demanding security after love marriage in amroha
बीएससी की छात्रा - फोटो : अमर उजाला

बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी के बाद एक और युवती का वीडियो वायरल हुआ है। युवती ने प्रेम विवाह कर पुलिस से सुरक्षा मांगी है। 

विज्ञापन


पांच दिन पूर्व हसनपुर से बीएससी की छात्रा रात में घर से गायब हो गई थी। पिता ने इस मामले में सपा नेता समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पिता ने थाने पर बेटी की बरामदगी के लिए प्रदर्शन किया। कार्रवाई न होने पर आत्मदाह या धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। उधर, युवती ने दो वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करीब पांच दिन पूर्व रात में परिजनों को सोते हुए छोड़कर बीएससी की छात्रा एक युवक के साथ चली गई थी। अब तक युवती का कोई सुराग नहीं मिलने से पिता और परिजनों ने शनिवार दोपहर को कोतवाली पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। युवती के पिता ने कहा कि यदि दो दिन में बेटी बरामद नहीं हुई तो धर्म परिवर्तन या आत्मदाह कर लूंगा।

वहीं, छात्रा ने दो दिनों में दो वीडियो जारी कर खुद की सुरक्षा की मांग की है। पहला वीडियो शुक्रवार को जारी किया था। जिसमें अपना नाम, पिता का नाम, गांव बताते हुए खुद को बालिग बताया और आर्य समाज मंदिर में मगन सिंह के साथ शादी करने की बात कही। जान को खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की थी।

इसके बाद शनिवार को एक और वीडियो छात्रा ने जारी किया है। इसमें कहा है कि घरवाले उसकी शादी कहीं दूसरी जगह कराना चाहते थे, जबकि वह मगन सिंह से शादी करना चाहती थी। मगन सिंह को पति बताते हुए अपनी व पति की सुरक्षा की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी है। लगातार युवती की तलाश की जा रही है। मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई गई है। जल्द ही युवती को तलाश किया जाएगा। यदि युवती को सुरक्षा की जरूरत है तो वह पुलिस के पास आए और विवेचना में पुलिस की मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed