{"_id":"62652ce424f65e566a18db6d","slug":"girl-dead-body-found-on-roadside-marks-of-stabbing-her-face-fear-of-strangulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सड़क किनारे मिला युवती का शव, चेहरे पर नुकीली वस्तु से वार करने के निशान, गला घोंटकर हत्या की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सड़क किनारे मिला युवती का शव, चेहरे पर नुकीली वस्तु से वार करने के निशान, गला घोंटकर हत्या की आशंका
Sun, 24 Apr 2022 04:26 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:26 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र लगभग 18 साल के आसपास है और उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के अभनपुर गांव में सड़क किनारे गड्ढे में युवती का शव मिला। युवती के चेहरे और गर्दन पर नुकीली वस्तु से वार करने के कई निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर डाला गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र लगभग 18 साल के आसपास है और उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभनपुर गांव निवासी एक किशोर रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे चांदपुर रोड को जाने वाली सड़क किनारे अपने खेत पर जा रहा था तो उसने शव पड़ा देखा। उसने अभनपुर के ग्राम प्रधान मान सिंह को युवती का शव मिलने के बारे में बताया।
विज्ञापन
मानसिंह की सूचना पर कोतवाली बिलारी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल की सूचना पर पुलिस अधीक्षक देहात पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली बिलारी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अभनपुर गांव के चौकीदार जहूर अली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 और 201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन