{"_id":"616d5a9e5f600c20b92e070a","slug":"girl-consumed-poision-before-ssp-office-condition-critical-vomiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: एसएसपी दफ्तर के बाहर युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर, शिकायती पत्र लेकर पहुंचते ही कीं उल्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: एसएसपी दफ्तर के बाहर युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर, शिकायती पत्र लेकर पहुंचते ही कीं उल्टियां
Mon, 18 Oct 2021 04:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 04:59 PM IST
सार
मुरादाबाद में एसएसपी दफ्तर के सामने उस वक्त हड़कप मच गया, जब एक युवती ने पहुंचते ही उल्टियां करनी शुरू कर दीं। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहीं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में एसएसपी कार्यालय के बाहर एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती ने उल्टियां कीं तो कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दी। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कटघर के करूला निवासी युवती सोमवार दोपहर एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र लेकर पहुंची थी। यहां पहुंचते ही उसने उल्टियां शुरू कर दीं। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने जहर खाने की बात कही। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दी। एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला इंस्पेक्टर शर्मिला और सीओ क्राइम महेश चंद्र गौतम भी जिला अस्पताल पहुंचे और युवती का हालचाल जाना। सीओ महेश चंद्र ने बताया कि युवती के पास से एक प्रार्थना पत्र मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन