फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl accuses constable of misdeed in Thakurdwara Moradabad

वर्दी दागदार: डीआईजी कार्यालय में लड़की बोली- सिपाही ने किया दुष्कर्म, किया था ये वादा, सहेली ने भी दिया धोखा

Sat, 24 Sep 2022 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Sep 2022 11:04 PM IST
सार

पीड़ित युवती के अनुसार आरोपी सिपाही की तहेरी बहन पीड़ित की सहेली है। आरोप है कि तहेरी बहन की मदद से आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Girl accuses constable of misdeed in Thakurdwara Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बीटीसी छात्रा ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही की तहेरी बहन पीड़ित की सहेली है। आरोप है कि तहेरी बहन की मदद से आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कार्रवाई न होने पर छात्रा ने आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

ठाकुरद्वारा के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि गांव में रहने वाली उसकी सहेली ने एक साल पहले बताया था कि उसका चचेरा भाई पुलिस विभाग में सिपाही है। वह अमेठी में तैनात है। सहेली ने करीब एक साल पहले हम दोनों को मिलवाया था। तब आरोपी सिपाही छुट्टी पर घर आया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली ने भरोसा दिलाया था कि सिपाही उससे निकाह कर लेगा, लेकिन बाद में आरोपी बाद में मुकर गया। डीआईजी कार्यालय से युवती के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए ठाकुरद्वारा थाने भेज दिया गया है। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि एसपी देहात को मामले की जांच करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed