फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gic became winner in hockey compettion

जूनियर वर्ग में जीआईसी बना हॉकी प्रतियोगिता का विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
gic became winner in hockey compettion
मुरादाबाद। जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का फाइनल मुरकाबला सीनियर वर्ग में अतहर खां स्पोर्ट्स सोसाइटी और जिला हॉकी संघ के मध्य खेला गया। दो-दो गोल दागकर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद जूनियर वर्ग में जीआईसी और पारकर स्कूल की टीमों के बीच फाइन मुकाबला खेला गया। इसमें जीआईसी ने 5-3 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जीआईसी टीम की ओर से गोलू कश्यप ने तीन, अदनान मिर्जा औरजतिन दिवाकर ने एक-एक गोल किया। पारकर की ओर से मोहम्मद बिलाल ने दो और नकुल ने एक गोल किया। मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज धामा रहे। उन्होंने मैदान पर पार्षद कमर सलीम, शाहिद अली, पूर्व हॉकी खिलाड़ी अनवर खां, हॉकी क्लब के नगेंद्र सिंह,मोहम्मद अली आदि को सम्मानित किया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कार से नवाजा। आयोजकों में फहीम खां, शेन आलम खां, कौसर खां, कन्हैया रस्तोगी, अमान अली की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed