फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ghaziabad resident grabbed 5.62 lakh in the name of plot

Amroha News: गजरौला में प्लॉट के नाम पर गाजियाबाद निवासी ने 5.62 लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad resident grabbed 5.62 lakh in the name of plot
अमरोहा। प्लाट दिलाने के नाम पर एक कंपनी के डाॅयरेक्टर ने एक व्यक्ति से 5.62 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि कंपनी के डाॅयरेक्टर व दो अन्य ने व्यक्ति की पत्नी से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हसनपुर के एक मोहल्ला निवासी गजरौला में प्लॉट खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कोहिनूर लैंड इन्कार प्राइवेट लिमिटेड के डाॅयरेक्टर सर्वेश वर्मा निवासी शालीपुर गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद से संपर्क किया। उनको नाईपुरा में 75 गज का प्लॉट दिखाया। पांच लाख 62 हजार पांच सौ रुपये में प्लॉट का सौदा हुआ। खरीदार की पत्नी ने अलग-अलग तारीख में प्लॉट की सारी रकम अदा कर दी। इसके बाद बैनामा कराने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। 16 जून की सुबह 11 बजे विक्रेता के बुलाने पर खरीदार व उसकी पत्नी गजरौला में प्लॉट पर पहुंचे। जहां पर विक्रेता व उसका बेटा और मुंशी मिले।
विज्ञापन

बैनामे के बारे में जानकारी करने पर उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। कहा न प्लॉट देंगे और न ही रुपये। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर अदालत की शरण में पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर सर्वेश वर्मा, उनके बेटे और अशोक वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article