फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ghaziabad incident: 'Take strict action against those who resorted to lathicharge', lawyers on strike

गाजियाबाद प्रकरण: 'लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें', हड़ताल पर वकील...मायूस लौट रहे वादकारी

Tue, 12 Nov 2024 11:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 11:47 AM IST
सार

गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में मुरादाबाद समेत पश्चिम यूपी के 22 जिलों में वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की और डिप्टीगंज चौराहे पर जाम लगाकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Ghaziabad incident: 'Take strict action against those who resorted to lathicharge', lawyers on strike
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजियाबाद की घटना को लेकर सोमवार को वकीलों ने शहर के डिप्टीगंज चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गाजियाबाद में वकीलों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। 45 मिनट तक जाम के कारण स्कूली बच्चे और राहगीरों ने दुश्वारियां झेलीं। उधर, हड़ताल के कारण वादकारियों को सोमवार को भी मायूस होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन


गाजियाबाद में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद समेत 22 जिलों के वकीलों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सोमवार की दोपहर दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सभागार में बार अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली ने वकीलों को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। इसके लिए शासन प्रशासन को आश्वासन देना चाहिए। अधिवक्ता गरीबों को न्याय दिलाने के लिए अदालत में लेकर जाता है, लेकिन आज के समय में अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी अधिवक्ता जुलूस निकालकर डिप्टीगंज चौराहे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। उन्होंने यहां गाजियाबाद की घटना लेकर जमकर हंगामा किया। करीब 45 मिनट तक चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिस कारण बंगला गांव रोड, गुरहट्टी रोड, झब्बू का नाला रोड और सिविल लाइंस रोड पर जाम लग गया, जिससे स्कूली बच्चे और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।

बार के महासचिव अभिषेक भटनागर ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। डिप्टीगंज चौराहे पर जाम लगाने वालों में पूर्व बार अध्यक्ष अमीरुल हसन जाफरी, आनंद मोहन गुप्ता, कमाल अख्तर, नीरज सिंह, त्रिलोक चंद्र दिवाकर, राजीव चौधरी, नीरज सौलंकी, पारुल अग्रवाल, दिपिका वर्मा, साइस्ता परवीन समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

पुलिस बल रहा तैनात

डिप्टीगंज चौराहे पर जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर भारी पुलिस बल के साथ डिप्टीगंज चौराहे पर पहुंच गए। वकीलों का जुलूस डिप्टीगंज चौराहे पर जैसे ही पहुंचा, वैसे ही जाम के हालात बन गए। स्थिति काे देखते हुए पुलिस ने राहगीरों को दूसरे रास्ते से भेजा। चौराहे से वकील 45 मिनट के बाद हटे, लेकिन यातायात को चालू होने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

तहसीलों में भी वकील आंदोलित 

गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के समर्थन में देहात क्षेत्र के अधिवक्ता भी सोमवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने सांकेतिक जाम लगा कर नारेबाजी की। विरोध में अधिवक्ताओं का न्यायालयों का भी बहिष्कार जारी रहा। उन्होंने अधिवक्ता परामर्श परिसर से नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला। स्योहारा मार्ग पर करीब 15 मिनट तक सांकेतिक जाम रखा।

एएसपी अमरिंदर सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा जाम लगा रहे अधिवक्ताओं से वार्ता की। बाद में अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के अनुरोध पर जाम खोल दिया। इस दौरान 15 मिनट में ही लंबा जाम लग गया। वहीं, बिलारी तहसील में वकीलों ने लगातार सातवें दिन भी हड़ताल जारी रखी।

एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को एसडीएम के माध्यम से मांगों का ज्ञापन भेजा। उधर, कांठ में गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने मुरादाबाद-हरिद्वार को आंशिक रूप से जाम कर नारेबाजी की। उन्होंने न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed