फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Getting tested early is the mantra to win from cancer.

Moradabad News: जल्दी जांच कराना ही कैंसर से जीतने का महामंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Getting tested early is the mantra to win from cancer.
मुरादाबाद। आजकल आधुनिक जीवन शैली, शराब व तंबाकू के ज्यादा सेवन के कारण कैंसर तेजी से फैल रहा है। युवा महिलाएं और पुरुष भी कैंसर के मरीज बन रहे हैं। आम तौर पर हम शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। कैंसर का पता तब चलता है कि जब यह तीसरी स्टेज में पहुंच चुका होता है।
विज्ञापन

यह बात मैक्स अस्पताल वैशाली के डॉ. पवन गुप्ता ने कही। वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा के साथ कैंसर के उपचार विषय पर आयोजित सीएमई में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कैंसर का देर से पता चलना बेहद खतरनाक है। जीवन की रक्षा व कैंसर से जंग जीतने के लिए जरूरी है कि शुरुआत में ही जांच कराई जाए। जितनी जल्दी कैंसर पकड़ में आ जाएगा। उसका उपचार करना उतना ही आसान होगा। डॉ. गुप्ता ने मुंह के कैंसर पर अपने विचार रखे। कहा कि तंबाकू का सेवन करने वाले 58 प्रतिशत लोगों में कैंसर होने की आशंका होती है। हम सभी डॉक्टरों से अपील कर रहे हैं कि उनके पास किसी भी बीमारी के मरीज आते हैं, उनसे यह सवाल जरूर पूछें कि तंबाकू खाते हैं या नहीं। यदि जवाब हां है तो उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए कहें। डॉक्टर गुप्ता ने मुंह के कैंसर की सर्जरी की अत्याधुनिक विधियों पर भी चर्चा की। नई तकनीक से ऑपरेशन के बाद भी मरीज के चेहरे की बनावट खराब नहीं होती। जबड़ा भी अपने आकार में रहता है।
विज्ञापन

उनके बाद मैक्स अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वस्ति ने अंडाशय व गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि अंडाशय के कैंसर में शुरुआती स्टेज में लक्षण नहीं होते। भूख न लगना, पेट फूलना आदि लक्षणों को महिलाएं गैस समझकर नजरअंदाज करती हैं। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए। वहीं गर्भाशय ग्रीवा का सैंकर जिसे सवाइकल कैंसर भी कहा जाता है। ह्यूमन पेेपीलोमा वायरस के कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार पेशाब में इनफेक्शन, ब्लीडिंग, माहवारी के बाद ब्लीडिंग आदि समस्याएं होने पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं में भ्रांति है कि बायप्सी (टुकड़े की जांच) से कैंसर फैलता है। जबकि ऐसा नहीं है, आजकल जांच की तकनीक काफी एडवांस हो गई है। डॉ. स्वस्ति ने लक्षण होने पर स्क्रीनिंग कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी आईएमए जोन वन की उपाध्यक्ष डॉ. बबिता गुप्ता रहीं। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रवि गंगल ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। डॉ. मधुलिका बत्रा, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. ऋचा गंगल, डॉ. नीरज दुप्ता, डॉ. अनुराग खन्ना, डॉ. राजेश रस्तोगी, डॉ. अनीता रस्तोगी, डॉ. एके गोयल, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. खट्टर, डॉ. मनीष पुरी आदि मौजूद रहे।


मुंह के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू है। मेडिकल स्टोर पर विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट आते हैं, जिन्हें लोग तंबाकू छोड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यदि तंबाकू छोड़ना चाहते हैं तो डॉक्टर से मिलकर परामर्श लें। इससे दवा की मात्रा का सही निर्धारण हो सकेगा। कुछ माह की दवा से तंबाकू छोड़ा जा सकता है।

- डॉ. पवन गुप्ता


सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं को नौ साल की उम्र से 45 साल की उम्र तक वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। संक्रमण के कारण पुरुषों में भी कैंसर फैल सकता है। इसलिए उन्हें 18 से 26 साल की उम्र तक वैक्सीन लगवानी चाहिए। कैंसर के मामले में जितनी जल्दी जांच होगी, उपचार उतना बेहतर हो सकेगा।
- डॉ. स्वस्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed