फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   general ticket will allow in all trains from 10 july

10 जुलाई तक सभी ट्रेनों में शुरू होंगे जनरल टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
general ticket will allow in all trains from 10 july
मुरादाबाद। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 10 जुलाई तक सभी ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था बहाल हो जाएगी। राजधानी, जनशताब्दी, गरीबरथ और एसी स्पेशल ट्रेनें छोडकर सभी में कोविड से पहले की तरह यह नियम लागू होगा। वहीं एमएसटी (मासिक सीजनल टिकट) को लेकर रेलवे ने अभी कोई घोषणा नहीं की है। सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों में ही एमएसटी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के कारण रेलवे ने 23 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। धीरे धीरे ट्रेनें तो पटरी पर लौट गईं लेकिन पुरानी व्यवस्थाएं बहाल होने में समय लग रहा है। आखिरकार 769 दिन बाद अब रेलवे ने सभी ट्रेनों में जनरल टिकट शुरू करने की घोषणा की है। मुरादाबाद मंडल से वर्तमान में कुल 185 मेल स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। इनमें से कुछ ट्रेनों में 10 जुलाई से पहले भी जनरल टिकट मिलने लगेंगे। जबकि पूर्ण रूप से यह व्यवस्था 10 जुलाई से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed