फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   General meeting held at Jawahar Navodaya Vidyalaya; parents offered suggestions.

Moradabad News: जवाहर नवोदय विद्यालय में आम सभा, अभिभावकों ने दिए सुझाव

Sun, 13 Sep 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
General meeting held at Jawahar Navodaya Vidyalaya; parents offered suggestions.
ठाकुरद्वारा। जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में शनिवार को अभिभावक शिक्षक परिषद के गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में मुरादाबाद जनपद के 222 अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उप प्राचार्य अजय कुमार ने अभिभावक शिक्षक परिषद के महत्व एवं संरचना पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ संतोष कुमार गौड़ ने अभिभावकों से समस्या के समाधान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही उनके महत्वपूर्ण सुझावों का स्वागत किया। अभिभावक शिक्षक परिषद में अभिभावकों ने 15 सदस्यों का चुनाव किया। विद्यालय प्रशासन की तरफ से शिक्षक सदस्यों के रूप में अमरपाल, सचिन नेगी, डॉ बृजेश कुमारी, अंशु शर्मा एवं रिद्धि चावला को नामित किया गया। अभिभावक शिक्षक परिषद की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित की जाएगी। डॉ बृजेश कुमारी, अमरपाल, नेहा मिश्रा, सचिन नेगी एवं असलम ने अभिभावक शिक्षक परिषद के गठन में के गठन में सहयोग किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed