फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gas cylinder leak in fast food stall

फास्ट फूड स्टाल में सिलिंडर लीकेज से लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder leak in fast food stall
मुरादाबाद। जेल रोड पर गुरहट्टी चौराहे के पास गुरुवार दोपहर गैस सिलिंडर लीकेज से फास्ट फूड स्टाल में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान जेल रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जेल रोड पर गुरहट्टी चौराहे के पास अंकित ने विला फास्ट फूड नाम से दुकान खोली थी। गुरुवार दोपहर यहां काम चल रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई और कुछ ही देर में आग पूरी दुकान में फैल गई। अंकित व अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

आग देख पड़ोस के दुकानदार भी घबरा गए और उन्होंने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों तरफ का यातयात रोक दिया गया था। आग बुझाने के बाद यातायात चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed