फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   garland train for small exporter

छोटे निर्यातकों के लिए चलेगी विशेष मालगाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
garland train for small exporter
मुरादाबाद। माल यातायात में बढ़ोत्तरी के लिए रेलवे ने एक विशेष मालगाड़ी चलाने की योजना बनाई है। इस मालगाड़ी को माला गाड़ी ट्रेन (गारलैंड ट्रेन) नाम दिया जाएगा। चीनी से लदे हुए फुटकर (पीस मील लोडिंग) डिब्बों से यह मालगाड़ी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

इसे रेल मंडल के हरदोई-रोजा, मुरादाबाद, धामपुर, रुड़की रूट से दिल्ली मंडल के टपरी, देवबंद, पटेल नगर होते हुए गुजरात के गांधीधाम तक चलाया जाएगा। विभिन्न स्टेशनों से इसमें माल की लोडिंग की जा सकेगी। कई व्यापारी मिलकर इसकी एक बोगी लोड करा सकते हैं। इसकी मानिटरिंग मंडल के अलावा रेलवे मुख्यालय भी करेगा। इन दिनों यात्री गाड़ियों की संख्या कम होने के कारण रेलवे माल यातायात से कमाई करने की रणनीति बना रहा है। पिछले दिनों इस योजना के तहत पांच अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई थी। ये अधिकारी ट्रकों के जरिए माल भेजने वाले निर्यातकों से संपर्क कर रहे हैं। निर्यातकों को मालगाड़ी द्वारा माल भेजने के लाभ बताए जा रहे हैं। साथ ही माल यातायात से जुड़ी उनकी समस्याओं का निवारण भी किया जा रहा है। फिलहाल मुरादाबाद के आसपास के जनपदों से चीनी भेजने वाले व्यापारियों को इसका लाभ देने की तैयारी है। इसी क्रम में छोटे निर्यातकों का ध्यान रखते हुए रेलवे ने यह विशेष गारलैंड ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि इस विशेष मालगाड़ी को समयबद्ध तरीके से एवं उच्च स्तर की प्राथमिकता पर चलाया जाएगा। भाड़ा वर्तमान पीस मील वैगन लोड के हिसाब से लगेगा। किसी भी जानकारी के लिए निर्यातक हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा से वितरण के लिए महानगर आया ढाई हजार टन चावल
मुरादाबाद। अगस्त माह के आगामी दिनों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। इसके लिए सोमवार को
हरियाणा से ढाई हजार टन चावल मुरादाबाद भेजा गया है। यह चावल रेलवे के मालगोदाम पर मालगाड़ी से उतारा गया। इसके बाद ट्रकों के जरिए इसे एफसीआई के गोदामों में भेज दिया गया। माल गोदाम पर काम करने वाले श्रमिकों ने बताया कि हरियाणा के जगाधरी शहर से यह चावल खाद्यान्न वितरण के लिए मंगाया गया है। 42 बोगियों की माल गाड़ी से सोमवार को चावल की 51 हजार एक सौ छप्पन बोरियां उतारी गईं। प्रत्येक का वजन 50 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed