{"_id":"6746395c7518d6194606f7a7","slug":"garibrath-express-late-by-nine-and-a-half-hours-passengers-in-distress-at-the-station-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-530949-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट, स्टेशन पर यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे लेट, स्टेशन पर यात्री बेहाल
विज्ञापन
मुरदाबाद। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। मंगलवार को सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली (12203) गरीबरथ एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से मुरादाबाद स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को सुबह 11 बजे मुरादाबाद आना था लेकिन रात 8:30 बजे यहां पहुंची। यात्रियों को स्टेशन पर काफी इंतजार करना पड़ा।
यह कहानी एक दिन की नहीं है बल्कि कोहरे व ब्लॉक के कारण आए दिन ट्रेनें लेट हो रही हैं। कई रेलखंडों में ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 100 से घटाकर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। इसके अलावा रेलवे के नियमानुसार ड्राइवरों को निर्देश दिए गए हैं कि कोहरे में गति अपने विवेक से बढ़ाएं व घटाएं। जम्मू, अंबाला, उत्तराखंड आदि में भीषण कोहरे के कारण ट्रेनों के इंजनों में लगी फॉग सेफ डिवाइस भी काम नहीं कर रही हैं। ट्रेनें ज्यादा लेट होने की स्थिति में लोकेशन बताने वाले मोबाइल एप भी सही काम नहीं कर रहे हैं। इसके कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को गरीबरथ एक्सप्रेस के अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस व कई स्पेशल ट्रेनें भी घंटों की देरी से चलीं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के समय पालन में काफी हद तक सुधार हुआ है। लंबी दूरी वाली ट्रेनों के समय में ज्यादा समस्या आ रही है। विभिन्न रेलमंडलों की टीमें इसमें सुधार करने का प्रयास कर रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मंगलवार को यह ट्रेनें रहीं लेट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कितनी लेट
04031 सहरसा-आनंदविहार स्पेशल 12:30 घंटे
12203 गरीबरथ एक्सप्रेस 9:30 घंटे
12332 हिमगिरि एक्सप्रेस 5:40 घंटे
12584 डबल डेकर एक्सप्रेस 5 घंटे
04623 बनारस-श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल 5:23 घंटे
15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे
13151 सियालदह एक्सप्रेस 2:35 घंटे