फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gap not filled on het road of vagar nigam office

नगर निगम कार्यालय, शहर के व्यस्त मार्ग तक के नहीं भरे गये गड्ढे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
gap not filled on het road of vagar nigam office
मुरादाबाद। नगर निगम प्रशासन लगातार शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के प्रयास के दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत में उसका यह कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। यही वजह है कि नगर निगम के निकट और शहर के मुख्य बाजार की सड़क के गड्ढों को भी अभी तक नहीं पाटा जा सका है। यह हाल तब है जब सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए दिये गए समय में सिर्फ एक पखवाड़ा रह गया है।
विज्ञापन

नगर निगम का मुख्य कार्यालय टाउनहाल पर है। यहां अस्पताल के निकट करीब 20 फिट लंबाई में सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। उसमें जगह-जगह गड्ढे हैं। इसी तरह गुरहट्टी चौराहे से कोतवाली जाने वाले मार्ग पर कई जगह सड़क में गड्ढे हैं। यह दोनों ही मार्ग ऐसे हैं जिनसे नगर निगम के अधिकारियों का रोज कार्यालय आना जाना लगा रहता है। लेकिन इसके बाद भी इन गड्ढों को नहीं पाटा जा सका है। इसके अलावा स्टेशन रोड पर बस अड्डे, मंडी समिति मार्ग, ईदगाह, चक्कर की मिलक आदि स्थानों पर मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हैं। जिन्हें अभी तक पाटा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed