फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ganja recovered from auto

आटों में चला नशे के कारोबार की चलती फिरती दुकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ganja recovered from auto
पाकबड़ा। शातिर चालक ने अपने ऑटो को ही नशे की चलती फिरती दुकान बना डाला। वह दिल्ली रोड पर पाकबड़ा और मुरादाबाद के बीच ऑटो में घूम घूम कर नशेबाजों को गांजा आदि बेचता था। पुलिस ने ऑटो से पांच किलोग्राम गांजा और 4900 रुपये बरामद कर चालक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की मझोला थाना क्षेत्र के मियां कॉलोनी टीको वाली गली जयंतीपुर निवासी जाकिर हुसैन उर्फ बंबइया बिहार से गांजा खरीदकर मुरादाबाद के अलग अलग क्षेत्रों में सप्लाई करता है। पुलिस को शक न हो इसके लिए वह पाकबड़ा-मुरादाबाद मार्ग पर ऑटो चलाता है। ऑटो की आड़ में पाकबड़ा, टीएमयू और चौधरपुर तक लोगों को गांजा बेचता है। बुधवार को पाकबड़ा में डींगरपुर तिराहे मंदिर स्थित पुल के नीचे पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने जाकिर उर्फ बंबइया की ऑटो से पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया। उसके पास से गांजा बेचने के 4900 रुपये भी बरामद हुए। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। बंबइया ने बताया कि वह फोन कॉल पर ग्राहकों को माल उपलब्ध कराता है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed