फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 50 lakh extortion demanded exporter, retired ITBP inspector arrested

Moradabad: निर्यातक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, तीन आरोपियों पर गैंगस्टर, ITBP का रिटायर्ड इंस्पेक्टर पकड़ा

Mon, 24 Mar 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 02:37 AM IST
सार

सिविल लाइंस पुलिस ने निर्यातक से रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है। गिरोह के सरगना आईटीबीपी से रिटायर्ड इंस्पेक्टर अनुज कुमार गंगवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Moradabad: 50 lakh extortion demanded exporter, retired ITBP inspector arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

सिविल लाइंस पुलिस ने निर्यातक से रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने बरेली से गिरोह के सरगना और आईटीबीपी से रिटायर्ड इंस्पेक्टर आरोपी अनुज कुमार गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गिरोह का सरगना अनुज खुद को एसीपी बताते हुए सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता था। प्रेमनगर इंडस्ट्रियल एरिया कांठ रोड निवासी निर्यातक अरशु ढल से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि 20 सितंबर 2024 को अनुज नाम का व्यक्ति उनके पास आया।
विज्ञापन


उसने धमकी देते हुए कहा कि वह शिव कुमार, पवन कुमार और कुछ महिलाओं के साथ मिलकर गैंग चलाता है। यदि 50 लाख रुपये नहीं दिए तो पिता-पुत्र को झूठे केस में फंसा देंगे। अनुज 28 सितंबर 2024 को दोबारा कंपनी में पहुंचा और डरा धमकाकर पांच लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गिरोह के लोग 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। रकम न देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने 24 दिसंबर को कटघर के नंद कॉलोनी निवासी शिव कुमार, मझोला के आजाद नगर निवासी पवन शर्मा और बरेली के रहने वाले अनुज कुमार गंगवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। जांच में पता चला कि आरोपी शिवकुमार, उनके पिता किशनलाल चालक और पवन कुमार शर्मा अरशु के बॉडीगार्ड रह चुके हैं। अरशु के पिता की उम्र 90 साल है। शिव कुमार, पवन कुमार के अलावा कुछ महिलाएं भी कंपनी में काम करती थीं।

शिवकुमार और पवन पहले चोरी के मामले में कंपनी में पकड़े गए थे। माफी मांगने पर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। वहीं बरेली निवासी अनुज कुमार गंगवार आईटीबीपी से रिटायर्ड इंस्पेक्टर है। वह घर पर खुद के एसीपी होने का बोर्ड लगाकर सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।

अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी छूट गए थे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी और डीएम को भेजी थी। डीएम की संस्तुति के बाद आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।


पुलिस ने बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महानगर कॉलोनी निवासी गिरोह के सरगना अनुज कुमार गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed