फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gangster Act invoked against five people, including father who had his son murdered claim 2.10 crore insurance

2.10 करोड़ के लिए कत्ल: बीमा की रकम के लालच में बेटे की हत्या, पिता बाबूराम समेत पांच पर गैंगस्टर एक्ट

Fri, 18 Sep 2026 06:27 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 18 Sep 2026 06:27 PM IST
सार

2.10 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम हड़पने के लिए बेटे अनिकेत की हत्या कराने के आरोपी पिता समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पिता ने अधिवक्ता दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और 3.50 लाख रुपये में सुपारी दी थी। 

विज्ञापन
Gangster Act invoked against five people, including father who had his son murdered claim 2.10 crore insurance
मुरादाबाद में अनिकेत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में 2.10 करोड़ का बीमा क्लेम हड़पने के लिए बेटे अनिकेत की हत्या करने वाले आरोपी पिता बाबूराम शर्मा और उसके साथी आदेश कुमार, साजिद मैवाती, असलम उर्फ सुल्तान और तहब्बुर मैवाती के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कुंदरकी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कुंदरकी थाना क्षेत्र के जैतपुर स्थित खेत में बहजोई थाना क्षेत्र के नई बस्ती दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिकेत शर्मा का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद भी पिता बाबूराम शर्मा ने हादसा बताते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा था। पुलिस ने तीन दिसंबर को मृतक के पिता बाबूराम शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि बेटा आए दिन शराब पीकर घर में शोर-शराबा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में खुलवाया था खाता
उसने अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रतनपुर निवासी दोस्त अधिवक्ता आदेश कुमार से संपर्क कर बेटे के बारे में बताया। अधिवक्ता ने दो जनवरी 2024 को अनिकेत का बहजोई के एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया था। इसके बाद टाटा कंपनी में अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ बीमा पॉलिसी करा दी थी।

3.50 लाख में अनिकेत की सुपारी दे दी
इसके बाद अधिवक्ता की मदद से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के नटियाखेड़ा निवासी असलम उर्फ सुल्तान को 3.50 लाख में अनिकेत की सुपारी दे दी थी। असलम ने साथी तहब्बुर मैवाती और रामपुर के शाहबाद रुस्तमपुर निवासी साजिद के साथ मिलकर अनिकेत के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी और शव कुंदरकी क्षेत्र में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था। सभी आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं।

आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार कर जिला प्रशासन के पास भेजी थी। डीएम कार्यालय से गैंग चार्ज की अनुमति की थी। बुधवार की देर रात पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। - कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed