फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gangrape in moradabad report file aginst three

मुरादाबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन केस खिलाफ केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
gangrape in moradabad report file aginst three
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे सस्ते दामों पर गेहूं दिलाने के बहाने जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दूध विक्रेता समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ कटघर क्षेत्र में रहती है। महिला के घर भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अक्का पांडे निवासी वीर सिंह दूध देने आता है। आरोप है कि तीन जून को वीर सिंह महिला को सस्ता गेहूं दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। रास्ते में आरोपी के साथी सोनू उर्फ नवासे व रामू भी मिल गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीनों उसे थानाक्षेत्र के डिलरा रायपुर के जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध पर महिला के साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित भी किया गया। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed