फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gangrape in moradabad

युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
gangrape in moradabad
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती निजी अस्पताल में नौकरी करती है। उसने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि एक युवक उससे फोन पर बात करता था। वह अस्पताल में भी उससे कई बार मिलने के लिए आया। एक दिन आरोपी युवक उसके लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंचा। तब उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। खाना खाने के बाद युवती बेहोश हो गई थी। आरोप है कि युवक और उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर युवती ने इसका विरोध किया तो और पुलिस कार्रवाई करने की बात कही तो युवक निकाह करने के लिए तैयार हो गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसे ब्लैकमेल भी किया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed