फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gangrape after kidnnaped a girl

युवती को कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
gangrape after kidnnaped a girl
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने एक युवती ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सात जुलाई को खेत पर जा रही थी। इसी दौरान मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक और कटघर क्षेत्र में रहने वाला उसका दोस्त कार लेकर आ गए। उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। युवती का आरोप है कि युवकों ने उसे कार में खींच लिया और तमंचे के बल पर उसे उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसे पीकर वह बेहोश गई। जब उसे होश आया तो वह चंडीगढ़ में आरोपी के बहनोई के घर थी। यहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे मुरादाबाद लाकर छोड़ दिया। आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत कटघर थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने समझौता कर दिया। अब आरोपी दोबारा उसके घर गए और उसे धमकाया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कटघर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि थाने में इस तरह का कोई प्रार्थना पत्र अभी नहीं आया है। अगर एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है तो डाक में आएगा। प्रार्थना पत्र की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाने में इस तरह के किसी मामले में समझौता नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed