फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gangaan on the verge of becoming history, Ramganga is also getting dirty

इतिहास बनने की कगार पर गांगन, रामगंगा का भी मैला हो रहा दामन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gangaan on the verge of becoming history, Ramganga is also getting dirty
मुरादाबाद। ब्रिटिश काल में छह बड़ी और करीब आठ छोटी नदियों से घिरा जनपद मुरादाबाद परिसीमन के साथ केवल दो नदियों में सिमट कर रह गया। उसमें से भी अब गांगन लगभग अपना अस्तित्व खोने की कगार पर है। रामगंगा का फाट भी अब सिमटता जा रहा है। रामगंगा की सांसे भी ई-कचरे का जलता कबाड़ कम करता जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के समय में रामगंगा नदी एक नाले की शक्ल ले लेती है, जबकि गांगन मुरादाबाद में प्रवेश से पांच किलोमीटर पहले और संभल रोड से दो किलोमीटर आगे सूख चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कालागढ़ से लेकर बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं होते हुए फर्रुखाबाद में गंगा नदी में मिलने वाली रामगंगा मुरादाबाद तक पहुंचते ही हांफने लगती है। गर्मियों के समय मुरादाबाद में नदी में जो पानी दिखता है, वह किसी गंदे नाले के जैसा दिखता है। प्रदूषित पानी की वजह से होने वाली ऑक्सीजन की गिरावट के कारण कई बार मछलियां मरने की घटनाएं भी हुई हैं। वहीं गांगन नदी गर्मियों में सूख जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन का गिर रहा स्तर
24 सितंबर 2021 को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जब रामगंगा नदी के पानी की गुणवत्ता की जांच की तो अगवानपुर में ऑक्सीजन का स्तर 8.2 मिली ग्राम प्रति लीटर मिला, लेकिन कटघर पुल पर पहुंचते समय यह स्तर घटकर 4.1 मिली ग्राम प्रति लीटर हो गया। शाहबाद रामपुर में ऑक्सीजन का स्तर 4.8 मिली ग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया। जुलाई 2021 में यह स्तर तीन मिली ग्राम प्रति लीटर तक था।

मानकों के अनुसार पीने के पानी में ऑक्सीजन स्तर कम से कम छह मिली ग्राम प्रति लीटर, नहाने के पानी का पांच मिली ग्राम प्रति लीटर और मछलियों के लिए चार मिली ग्राम प्रति लीटर होना चाहिए। वहीं दिल्ली रोड पुल के पास गांगन में ऑक्सीजन का स्तर 7.4 मिली ग्राम प्रति लीटर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed