फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ganga Expressway: Sangam bath and the way to the High Court will be easy

गंगा एक्सप्रेस-वे : संगम स्नान और हाईकोर्ट की राह होगी आसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Sangam bath and the way to the High Court will be easy
Ganga Expressway: Sangam bath and the way to the High Court will be easy
मुरादाबाद। मंडल के दो जिलों से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस वे मुरादाबाद से प्रयागराज की राह को आसान करेगा। समय और दूरी के साथ धन की बचत होगी। सड़क मार्ग से 12 से 14 घंटे में मुरादाबाद से प्रयागराज होने वाला सफर छह से सात घंटे में पूरा कर सकेंगे। फिलहाल भूमि अधिग्रहण का काम अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। ये एक्सप्रेस वे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के बिजौली गांव के पास से शुरू होगी। जो प्रयागराज के जुड़ापुर दांदू गांव तक जाएगा। एक्सप्रेस वे मंडल के अमरोहा और संभल जिले की सीमा से होकर गुजरेगा। मंडल में हसनपुर तहसील के अकबरपुर शर्फी से शुरू होेकर चंदौसी तहसील के नगलिया कठेर गांव तक जाएगी। इसकी दूरी 65 किमी होगी।
विज्ञापन

इससे मंडल के जिलों से प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी। समय भी कम लगेगा। वर्तमान समय में बाई रोड मुरादाबाद से प्रयागराज निजी साधन से जाने में 12 से 13 घंटे का वक्त लगता है। वहीं रोडवेज बस से जाने में समय और अधिक लगता है, जबकि एक्सप्रेस-वे बनने पर छह से सात घंटे में प्रयागराज पहुंच सकेंगे। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर मंडलवासी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से प्रयागराज का सफर सड़क मार्ग से
- 545 किमी की दूरी है मुरादाबाद से प्रयागराज की
- 12 से 13 घंटे का समय लगता है
एक नजर गंगा एक्सप्रेस-वे पर
- 594 किमी लंबा होगा मेरठ से प्रयागराज एक्सप्रेस-वे
- 24 किमी का हिस्सा अमरोहा जिले में आएगा, 25 गांवों से होकर गुजरेगा
- 38 किमी का हिस्सा संभल जिले में आएगा, 31 गांवों से गुजरेगा
- 480 किमी हो जाएगी मुरादाबाद से प्रयागराज की दूरी
- 06 से 07 घंटे में मुरादाबाद से प्रयागराज पहुंच सकते हैं
मंडल की तीन तहसीलों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
मुरादाबाद। गंगा एक्सप्रेस-वे मुरादाबाद मंडल की तीन तहसीलों के गांवों से गुजरेगा। इसमें संभल, चंदौसी और हसनपुर शामिल हैं। इन तहसीलों के 56 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेस गुजरेगा। इसमें संभल के 17, चंदौसी के 14 और हसनपुर के 25 गांव शामिल हैं।
अभी ट्रेन ही सहारा
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल से प्रयागराज जाने के लिए अभी ट्रेन ही सहारा है। बाईरोड की तुलना में ट्रेन से समय कम लगता है। लेकिन ट्रेनें भी सीमित हैं।
गंगा एक्सप्रेस-वे का ये होगा रूट
- मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed