फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ganga Dussehra: Route diversion will remain in effect till 10 pm tonight

गंगा दशहरा : आज रात दस बजे तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Route diversion will remain in effect till 10 pm tonight
मुरादाबाद/अमरोहा। गंगा दशहरा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। रविवार रात दस बजे तक भारी वाहन बदले मार्ग से चलेंगे। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए हाईवे पर जगह जगह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

रविवार को दशहरा के मौके पर ब्रजघाट, तिगरी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। सभी लोग अपने निजी और व्यावसायिक वाहनों से गंगा स्नान व पूजा अर्चना करने जाएंगे। नेशनल हाईवे पर जाम लगने की आशंका के चलते रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। प्लान के तहत कंटेनर, ट्रक, निजी बस वैकल्पिक मार्गों से निकाले जाएंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 16 जून की रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मुरादाबाद से मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फर नगर की ओर जाने वाले भारी वाहन (निजी बस, ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली, माल वाहक) वाया छजलैट से नूरपुर, बिजनौर होते हुए मेरठ और मुजफ्फर नगर भेजे जाएंगे। इसके अलावा मुरादाबाद से हापुड़ गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चंदौसी से बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली भेजे जाएंगे। एसपी यातायात ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हल्के वाहन और रोडवेज बसों के लिए रूट डायवर्जन किया जा सकता है।
विज्ञापन


आज हाईवे की बजाय यहां से निकलें
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक वाहन) और हल्के वाहनों ( जीप, कार, पिकअप, छोटा हाथी इत्यादि) को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई. बुलंंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली को जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।

- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed