फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang rape victim denied all allegations in court

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित ने कोर्ट में नकारे सभी आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim denied all allegations in court
कांठ (मुुरादाबाद)। मंगलवार को नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को पीड़ित को छजलैट पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में पेश किया। पीड़ित ने कोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को नकार दिया है। साथ ही मेडिकल परीक्षण कराने से भी साफ इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित को चाइल्ड लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन

छजलैट थाना पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल 27 जून को फरार हो गया था। इस मामले में 28 जून को प्रेमिका के परिजन दोनों को तलाशने के बहाने प्रेमी युवक के मां-बाप को अपने साथ ले गए थे। यहां उन्होंने प्रेमी युवक के मां-बाप और 16 वर्षीय उसकी बहन को बंधक बना लिया था। आरोप था कि प्रेमिका के पिता, भाई, चाचा और मामा सहित आठ लोगों ने दंपती की नाबालिग बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था और बाद में प्रेमिका के भाई के साथ उसकी शादी कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में पांच जुलाई को छजलैट पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर प्रेमिका के पिता, भाई, चाचा और मामा सहित आठ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। दंपती का कहना था कि उनकी नाबालिग बेटी आरोपियों के कब्जे में है। इस घटना पर छजलैट पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे में बताई गई पीड़ित किशोरी को बुधवार को बरामद कर लिया। उसे बयानों के लिए न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, न्यायालय में किशोरी ने सामूहिक दुष्कर्म सहित सभी आरोपों को नकार दिया है। थानाध्यक्ष छजलैट सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था, लेकिन उसने वहां भी चिकित्सक के सामने परीक्षण कराने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल न्यायालय के अग्रिम आदेशों तक पीड़ित को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है।
पिता ने कहा, दबाव में आकर बेटी ने दिए हैं बयान
कांठ। नाबालिग बेटी के साथ आठ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर उसे बंधक बनाने का आरोप लगाने वाले किशोरी के पिता ने बुधवार को कहा कि उसकी बेटी आरोपियों के दबाव में आकर उनके पक्ष में बयान दे रही है। उसके यह सही नहीं है। संवाद

प्रेमी युगल दसवें दिन भी लापता
कांठ। छजलैट पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित को भले ही बरामद कर लिया हो, लेकिन अभी भी इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि में मुख्य रहने वाला प्रेमी युगल लापता हैं। बुधवार को दसवें दिन भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। थानाध्यक्ष छजलैट सुनील कुमार ने बताया कि लापता प्रेमी युगल के संबंध में थाने में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वह दोनों बालिग हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed