फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gang rape of woman in chajalat

छजलैट में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
gang rape of woman in chajalat
मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने छजलैट एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़ित महिला ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 15 नवंबर की रात करीब ग्यारह बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान गांव निवासी आरोपी और उसके दो साथी घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने पति को फोन पर जानकारी देने के बाद पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला के शिकायती पत्र पर एसएसपी बबलू कुमार ने छजलैट थाना प्रभारी को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed