{"_id":"63cc4870f285a8388c26d486","slug":"gang-rape-city-news-mbd454254816-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तमंचे के बल पर दो दोस्तों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तमंचे के बल पर दो दोस्तों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में घर में घुसकर दो दोस्तों ने तमंचे के बल पर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया है। जिसमें महिला ने बताया कि कटघर के विजय नगर निवासी अनिकेत छह माह पहले उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसे अपने घर में छिपाकर रखा और उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। आरोपी ने युवती से शादी करने से भी इंकार कर दिया था। दो दिन पहले आरोपी अनिकेत, अपने दोस्त अरविंद और अपनी दो बहन और मां के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने आते ही मां बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी अनिकेत और अरविंद युवती को तमंचे के बल कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
कटघर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक की जांच में सामने आया कि युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो