फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gang rape after kidnapping

मूंढापांडे में युवती को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
gang rape after kidnapping
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में परचून की दुकान से सामान खरीदने गई एक युवती को तीन युवक तमंचे के बल पर अगवा कर कोसी नदी किनारे ले गए। आरोप है कि यहां तीनों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी किसान ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की रात उसकी 18 वर्षीय बेटी परचून की दुकान से सामान खरीदने गई थी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। अगले दिन दोपहर बारह बजे युवती रोते हुए घर पहुंची। पूछताछ करने पर युवती ने परिजनों को बताया कि वह दुकान से सामान लेने गई थी। रास्ते में मानपुर पट्टी गांव निवासी गुलफाम, छोटे और मोनिश मिल गए थे। आरोपी उसे तमंचे के बल पर जंगल में ले गए। मूंढापांडे क्षेत्र में कोसी नदी के किनारे तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि घर में शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। एसपी भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed