फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang misdeed case against three including YouTuber Abdullah Pathan

UP: 'नशीली दवाई दी, बनाई अश्लील वीडियो', यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

Tue, 11 Jun 2024 12:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Jun 2024 12:11 AM IST
सार

युवती का आरोप है कि यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान ने उसे नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। होश में आने पर उसने यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं तो शादी का झांसा देकर शांत करा दिया।

विज्ञापन
Gang misdeed case against three including YouTuber Abdullah Pathan
यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान - फोटो : instagram/abdullahpathan

विस्तार

एसएसपी के आदेश पर कुंदरकी पुलिस ने चर्चित यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान और उसके भाई समेत तीन लोगों पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गोरखपुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि नौकरी देने के बहाने बुलाकर उसके साथ यूट्यूबर ने उसके दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुंदरकी निवासी यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान से हुआ था। इस दौरान उसे अपने देशी दवाखाने में बीस हजार रूपये मासिक की नौकरी देने के बहाने जुलाई 2021 में उसे कुंदरकी बुला लिया। चार माह तक कुंदरकी नगर के मोहल्ला लाइनपार में किराये कमरा लेकर उसको रखा था। बाद में यह यह कहकर घर भेज दिया कि फिर उसे बुला लेगें। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि जनवरी 2023 में आरोपी उसको गोरखपुर से बुलाकर लाया और कुंदरकी में ही एक मकान में रखा था। वहां आरोपी ने उसे नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। होश में आने पर उसने यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं तो शादी का झांसा देकर शांत करा दिया। युवती का आरोप कि अश्लील फोटो और वीडियो की वजह से वह ब्लैकमेल करता रहा है और बदनामी के डर से वह चुप रही। जिससे वह गर्भवती भी हो गई। सितंबर 2023 में आरोपी ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छह जून 2024 को यूट्यूबर का भाई अब्दुल मलिक और अपने एक अज्ञात साथी लेकर उसके कमरे पर गलत इरादे से पहुंचा। तमंचे के बल पर दोनों ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर यूट्यूबर ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

अब्दुल्ला पठान ने युवती को बताया अपनी पत्नी
यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला उसकी पत्नी है। 12 जुलाई 2021 को दोनों का निकाह हुआ था जिसकी रसीद भी उनके पास है। आगे बताया कि 24 अप्रैल 2024 को कोतवाली जिला महाराजगंज में इसी तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए इसी महिला जो कि उनकी पत्नी ने शिकायत की थी जिस पर वहां की पुलिस ने भी उच्च अधिकारियों को पारिवारिक झगड़ा बताते हुए अपनी रिपोर्ट भेजी थी जिसकी प्रतिलिपि भी उनके पास है। यह मामला पति पत्नी के विवाद का परिवार न्यायालय मुरादाबाद में भी चल रहा है। उनकी पत्नी के द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उनकी पत्नी ने अपनी नाजायज मांगे मनवाने और दबाव बनाने के लिए यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed