फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ganesh fair returned to its glory on the third day, enthusiasm was visible among the people

Moradabad News: गणेश मेले में तीसरे दिन लौटी रौनक, लोगोंं में दिखा उत्साह

Sat, 14 Sep 2024 05:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Ganesh fair returned to its glory on the third day, enthusiasm was visible among the people
चंदौसी। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते तीसरे दिन शुक्रवार को मेले में रौनक लौटी। हालांकि शुरुआत में मेले में कम लोग पहुंचे। रात साढ़े आठ बजे के बाद अचानक भीड़ पहुंचने लगी। जिससे मेला गुलजार हो गया। हालांकि मेला परिसर में जलभराव और फिसलन की वजह से लोगोंं को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

चतुर्थी मेला परिसर जल भराव होने से बुधवार और गुरुवार को मेला पूरी तरह बंद रहा। तीसरे दिन शुक्रवार की शाम बारिश थमने के बाद मेला खुल गया। जिससे लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुंचने शुरु हो गए। हालांकि शुरुआत में ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं रही। साढ़े आठ बजे के बाद तक जब बारिश नहीं हुई तो ज्यादा संख्या में लोग मेले में पहुंचने शुरु हो गए। लोगों ने मेले का जम कर लुत्फ उठाया। चाट पकौड़ी का जायका लिया और खरीदारी की। मेले का मुख्य आकर्षण झूलों का आनंद लिया। वहीं मेला परिसर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दो दिन बाद मेला खुलने पर बच्चे, युवा व महिलाएं उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed