फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   funny joke The lock was put on the main gate, the whole family was imprisoned in the house

अजीब मजाक! गेट पर बाहर से लगा दिया ताला, मकान में कैद हा गया परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
funny joke The lock was put on the main gate, the whole family was imprisoned in the house
आसियाना कॉलोनी में स्थानिय निवासी सुबोध कुमार के घर पर अनजान व्यक्ती द्वारा घर के गेट पर डाला ताल - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी में एक परिवार को उनके ही घर में बंद कर दिया गया। चार सदस्यों के इस परिवार को इसकी जानकारी शनिवार सुबह जागने पर हुई। गेट पर बाहर से ताला लगा होने पर परिजन घबरा गए और उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। ये किसी की शरारत है या फिर किसी वारदात को अंजाम देने के मकसद से गेट पर ताला लगाया गया था, ये अब तक साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

निजी कंपनी में कार्यरत सुबोध कुमार का परिवार आशियाना कॉलोनी में रहता है। उन्होंने ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उन्होंने अपनी पत्नी सुधा, बेटे प्रेरित चौधरी और बेटी आशी चौधरी के साथ खाना खाया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सवा सात बजे वह जागे। उन्होंने मकान से बाहर निकलने के लिए गेट खोलने का प्रयास किया तो सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। करीब बीस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और ताला तोड़कर परिवार को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सुबोध ने बताया कि उन्होंने लिखित में इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। उस कालोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी। ताकि जानकारी मिल सके कि शुक्रवार रात उस कालोनी में कौन पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed